जौनपुर में भतीजी ने चाचा समेत 3 पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Jaunpur News

Suithakala, Jaunpur News:

स्थानीय क्षेत्र के एक गांव में किशोरी द्वारा अपने चाचा समेत दो अन्य पर छेड़खानी का आरोप हुए थाने पर तहरीर दी गई है। जानकारी के अनुसार पारिवारिक जमीनी विवाद के मामले में दोनों पक्ष द्वारा वर्षों पूर्व मुकदमा पंजीकृत कराया गया था जिसमें एक पक्ष से विवेचना शुरू हुई है। इसी बीच किशोरी द्वारा अपने चाचा सहित दो अन्य पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी गई।

यह भी पढ़ें... Jaunpur News: पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार, जानिये क्या है मामला

मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है: थानाध्यक्ष

मामले में पुलिस कदिरापुर गांव निवासी मुकेश पुत्र धनीराम समेत अन्य दो अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है।

Reported by: Dr. Pradeep Dubey

और नया पुराने

نموذج الاتصال