- शाहगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, लूटी चैन बरामद
शाहगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के हेरिटेज होटल में हुई चैन लूट की घटना में वांछित आरोपी प्रमोद यादव पुत्र स्व. हवलदार यादव निवासी बहिरापर थाना पवई जनपद आजमगढ़ को पुलिस टीम ने सोमवार को चिरैया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई चैन बरामद की है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार करते हुए अदालत में सफाई देने की बात कही। उसके खिलाफ शाहगंज और फूलपुर थानों में लूट, हत्या प्रयास, आईटी एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र0नि0 के0के0 सिंह, उ0नि0 सुभाष गिरी, उ0नि0 विनोद कुमार, कांस्टेबल अमरनाथ यादव, शशि चौहान और धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 के0के0 सिंह, उ0नि0 सुभाष गिरी, उ0नि0 विनोद कुमार, कां0 कांस्टेबल अमरनाथ यादव, का0 शशि चौहान एवं का0 धर्मेंद्र सिंह थाना शाहगंज शामिल रहे।
